केकड़ी 10 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत आज केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आठवें दिन बृह्माणी माता मंडल बघेरा के लसाडिया से राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर के नेतृत्व में प्रारंभ होकर चेच्या का खेड़ा व छाबड़िया होती हुई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई
लसाडिया पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल को भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है तथा राज्य में महिलाओं के अपराध बढ़ रहे हैं व महिलाओं के साथ बलात्कार के केस रोजाना बढ़ रहे हैं तथा आए दिन सरेआम अपराधी अपराध कर रहे हैं तथा राज्य कि कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था चौपट होने से आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है, किसानों की कर्ज़ माफी की बात कह कर किसानों के साथ छलावा किया है तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया है अतः आने वाले विधानसभा चुनाव में इस निकम्मी नकारा कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तथा भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनाकर राज्य में खुशहाली लानी है।
जनाक्रोश यात्रा को विधानसभा प्रभारी इंदु शेखर शर्मा, राजेंद्र विनायका, पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम,पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़,विधानसभा यात्रा संयोजक सत्यनारायण चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, यात्रा दिवस प्रमुख मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, गणेश चोकी कादेड़ा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री गिरधर सिंह छाबड़िया, इन्द्र नारायण गुर्जर, गणेश शर्मा, सुरेन्द्र आचार्य,नोरत धोबी, सुनील भाटी, युवराज सिंह,राधाकिशन गुर्जर,राम अवतार सिखवाल सहित कई महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।