गहलोत सरकार ने भ्रस्टाचार व कुशासन के कीर्तिमान स्थापित किये–चौधरी

जनआक्रोश यात्रा केकडी विधानसभा क्षेत्र में लगातार जारी
केकडी 12 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा के तहत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आज 9 दिन जन आक्रोश यात्रा ग्राम कोटा से प्रारंभ हुई जो रघुनाथपुरा पारा काली तलाई का खेड़ा सरदारी बाढ़ का झोपड़ा सावर मैं संपन्न हुई इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला प्रभारी व विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है किसानों के कर्जे माफ करने,युवाओं को रोजगार देने व बेरोजगारी भत्ता देने जैसे लुभावने वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त रही और राजस्थान की जनता त्रस्त रही है,भृष्टाचार का आलम यह ह की ट्रांसफर के लिए रेट लिस्ट तय है भृष्टाचार में गहलोत सरकार नम्बर वन है महिला अत्याचार में नम्बर वन है अतः अब समय आ गया है कि इस सरकार की विदाई तय करे,विधानसभा प्रभारी इंदु शेखर शर्मा ने जनआक्रोश यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता को राहत दिलाने हेतु कमर कसकर तैयार होने और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने निकम्मेपन पन की सारी हदें पार कर दी है सभा को केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, जनाक्रोश की यात्रा के विधानसभा प्रभारी सत्य नारायण चौधरी,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह,शक्तावत, मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, अनिल राठी, मिथिलेश गौतम व रोहित जांगिड़,महिला मोर्चा जिला उपद्यकध आशा कँवर ने भी सम्बोधित किया,जनआक्रोश यात्रा के साथ रोहित जांगिड़,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर,युवा सह प्रभारी दुर्गेश प्रजापत,नरेंद्र पारीक,जोधराज सिंह,देववृत सिंह,श्याम सुंदर शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

error: Content is protected !!