ग्राम स्वराज पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुवा प्रारम्भ

केकड़ी 15 दिसम्बर(पवन राठी)
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को ब्लॉकस्तर पर ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच समस्त पंचायत समिति केकड़ी को पंचायत समिति केकड़ी सभागार 3 दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया। प्रधान होनहार सिंह राठौड़ द्वारा द्वीप प्रज्जलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सम्बोधन में श्री राठौड़ ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता व महता पर विचार व्यक्त किया गया।
प्रशिक्षण में आये हुये प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा स्वागत सत्कार के बाद श्री रमेश चन्द गुर्जर सहायक विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा सतत् विकास के 9 लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा सहायक अभियन्ता राजीव वल्लव मिश्रा पंचायतीराज स्थानीय स्वशासन एवं 73वें संविधान संशोधन की जानकारी दी गयी है। आनन्दपाल सहायक विकास अधिकारी द्वारा संविधान की 11वीं अनुसूची 29 विषय विभाग पर चर्चा की गयी। सतत् विकास थीम – 1 गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत गांव हेतु ग्राम पंचायत की भूमिका की जानकारी दी। स्वस्थ गांव सतत् विकास थीम -2 पर सुमन बोगावत द्वारा जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में सरपंच गोपाल सेन सरपंच संघ अध्यक्ष, लालाराम जाट, धनराज जाट, श्री श्रवण बलाई, शंकर बलाई, लाभचन्द बलाई सीमा जाट व अन्य सरंपचगण तथा समस्त ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमआईएस श्री देवलाल गुर्जर द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सतत विकास थीम को सचित्र प्रस्तुतीकरण किया गया है।

error: Content is protected !!