मृतक व घायल मजदूरो को दिलाया जायेगा उचित मुआवजा

आज दिनांक 19 दिसम्बर 2022 – श्रीनगर रोड सेल्सियस कोचिंग सेन्टर के पीछे, भाटी वाली गली में जर्जर मकान के घिरने से एक मजूदर की मौके मौत होने व पॉच मजदूर घायल हो गये जिनको स्थानीय पार्षद मनीष सेठी द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहंुचाया गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद मनीष सेठी ने बताया सेल्सियस कोचिंग सेन्ट के पीछे, भाटी वाली गली में एक जर्जर मकान में जीर्णोधार का कार्य चल रहा था जिसमें करीब 6 मजदूर कार्य कर रहे थे। अचानक कार्य करने के दौरान ही जर्जर मकान ध्वस्त हो गया जहॉं पर कार्य कर रहे एक मजदूर की मलबे में दबने से मृत्यु हो गयी। इसकी सूचना जब स्थानीय पार्षद मनीष सेठी को पडी तो तुरन्त मौके पर पहंुचे जहॉं मृतक व पॉच घायल मजदूरो को तुरन्त जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहंुचाया गया जहॉं घायल मजदूरो का उचित ईलाज कराया गया। इस मौके पर मृतक परिवार व घायल मजदूरो को शीघ्रताषीघ्र उचित से उचित मुआवजा दिलाने हेतु आष्वासन दिया गया।

(मनीष सेठी)
पार्षद वार्ड 58

error: Content is protected !!