केकड़ी 21दिसंबर(पवन राठी) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी की बाल वाटिका प्रवेश प्रक्रिया की लॉटरी निकाली गई।
कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया कि श्रीमान निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार स्थानीय विद्यालय में बाल वाटिका के प्रवेशिका, एलकेजी एवं यूकेजी में प्रवेश की लॉटरी अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत के मुख्य अतिथि मुख्य आथित्य एसएमसी अध्यक्ष आनंद मंत्री के विशिष्ट आथित्य एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रभारी कमलेश कुमार बसेर एवं गिरवर सिंह कविया ने बताया कि लॉटरी में प्रवेशिका के प्राप्त 31 फॉर्म प्राप्त हुए 25 का लॉटरी में चयन हुआ 6 की वरीयता निर्धारित हुई, एलकेजी के प्राप्त 21 आवेदनों एवं यूकेजीके प्राप्त 5 आवेदनों का संख्या से कम आवेदन प्राप्त होने से सीधा प्रवेश किया गया गौरतलब है कि प्रत्येक कक्षा के लिए 25 – 25 सीटें आवंटित थी कार्यक्रम में प्रथम सहायक अब्दुल लतीफ, सुमित्रा पारीक, हेमंत कीर, राधा बियानी, कृष्ण गुजर, गुलाब चंद वर्मा, रवि कुमार बोयत सहित अभिभावक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।