2 दुकानों के ताले टूटे, विरोध में व्यपारियों ने क्लॉक टावर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा

कैसर गंज में बीती रात 2 दुकानों के ताले टूटे जिसके विरोध में व्यपारियों ने क्लॉक टावर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा
कैसर गंज व्यापारिक संघ के अध्यक्ष जय गोयल एवं हेमेंद्र जैन ने बताया की शहर में चोरो के होंसले बुलंद होते चले जा रहे है और आये दिन बेलगाम चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात भी कैसर गंज में 2 दुकानों के ताले टूटे, इसी को लेकर कैसर गंज व्यापारिक संघ के प्रतिनिधियों ने श्री अजमेर शहर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल के नेतृत्व में सी ओ नार्थ एवं क्लॉक टावर थानाप्रभारी महावीर शर्मा को एक ज्ञापन सौपा।
सचिव विकास अग्रवाल एवं संजय गोयल ने बताया कि कल कैसर गंज कबीर मार्ग स्थित अग्रवाल ब्रदर्स नाम की दुकान में ताले तोड़ कर 16000 से अधिक की नगदी चोरी हुई जिसे लेकर व्यपारियों में रोष है और इसी सम्बन्ध में सौपे गए ज्ञापान में कैसर गंज क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़वाने की मांग करी गयी है साथ ही चोरो को जल्द से जल्द पकड़ने की भी मांग करी गयी है.
श्री अजमेर शहर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने बताया की बाज़ारों में आयेदिन हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय एवं रोष व्याप्त है. और ऐसे वारदातों को रोकने के लिए पुरे शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में महेंद्र बंसल, जय गोयल, हेमेंद्र जैन, विकास अग्रवाल, संजय गोयल, आशीष गोयल, अंशु, बालेश गोहिल, विनय नटराज, मनीष गोयल, राहुल गोयल आदि शामिल थे

जय गोयल 9829927573

error: Content is protected !!