नव मत दाताअभियान के तहत भा ज पा देहात में चलेगा जोर शोर से अभियान

केकड़ी,08 जनवरी(पवन राठी) / भाजपा राजस्थान द्वारा चलाये जाने वाले नवमतदाता अभियान को लेकर रविव र को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में संपन्न हुई। नवमतदाता अभियान के अजमेर जिला संयोजक रोहित जांगिड़ ने बताया कि बैठक में उद्घाटन सत्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया एवं प्रदेश सहप्रभारी विजियताई राहथेकर और समापन सत्र प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने भी अभियान को लेकर आगामी रचना बताई।
15 जनवरी से पूरे राजस्थान में नवमतदाता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा एवं
भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार आगामी 10 जनवरी तक अभियान को लेकर भाजपा अजमेर देहात के सभी विधानसभा संयोजक,सहसंयोजक एवं मंडलो के संयोजक,सहसंयोजक नियुक्त कर अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

error: Content is protected !!