रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की मांग व सुविधा के मद्देनजर अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा का आज दिनांक 13.01.23 से सोमेसर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जिसका शुभारंभ आज माननीय सांसद पाली (लोकसभा) श्री पी.पी. चौधरी द्वारा माननीय विधायक सुमेरपुर श्री जोराराम कुमावत व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति मे सोमेसर स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे |
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में माननीय सांसद पाली श्री पी पी चौधरी ने कहा कि सोमेसर स्टेशन पर इस गाड़ी के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी जोकि आज पूरी हुई है| सोमेसर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास के और भी कई कार्य किए जाएंगे| सोमेसर स्टेशन को स्टेशनों के पुनर्विकास की “अमृत भारत स्टेशन योजना” में शामिल किया गया है|
अब प्रतिदिन गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा सोमेसर स्टेशन पर 17.10 बजे आगमन एवं 17.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलसेवा सोमेसर स्टेशन पर 08.16 बजे आगमन एवं 08.18 बजे प्रस्थान करेगी। उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर