शपथग्रहण समारोह डॉ रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुवा सम्पन्न
=======================
रघु बोले खुलकर -जनता चाहेगी तो चुनाव लड़ूंगा-मेरी तो उम्र हो चुकी
———————————————–
केकड़ी 14 जनवरी(पवन राठी)केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष समर वीर सिंह शक्तावत ने शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में डॉ रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अपने पद की शपथ ग्रहण की।
कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर खुलकर बोले डॉ रघु शर्मा
*केकड़ी विधानसभा के अब तक के सभी विधायकों ने चाहे भाजपा का हो या कांग्रेस का सभी ने अपने अपने प्रयास किए, उन्होंने तो जिस तरह के विकास के लिए क्षेत्र तरस रहा था उस विकास को तेज रफ्तार दी।
पूर्व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा ने पटेल मैदान में आयोजित ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में बोले।
*आज के कार्यक्रम में डॉ रघु शर्मा का संबोधन बहुत कुछ बयां कर गया यहां तक की उनका उद्बोधन कई अनसुलझे सवालों का जवाब दे गया*
ब्लॉक अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान केकरी विधायक डॉ रघु शर्मा ने अपने उद्बोधन की शुरुआत दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कि, दरअसल हर नेता का व्यवहार कहो या आदत सबसे पहले विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हैं ।लेकिन जब आज रघु शर्मा ने अपने उद्बोधन की शुरुआत की तो उन्होंने कहा कि केकड़ी विधानसभा के सभी विधायक चाहे वह भाजपा के हो चाहे कांग्रेस के सभी ने इस क्षेत्र को बढ़ाने के लिए अपना अपना प्रयास किया। लेकिन यहां की जनता ने जब उन्हें मौका दिया तो विधानसभा में ऐसे कई कार्य थे जिनकी हमेशा उन्हें कमी खलती थी ,और जनता ने दो बार मौका दिया तो उन्होंने केकड़ी विधानसभा में विकास की रफ्तार को तेज गति देते हुए पूरी कोशिश की ,कि उनका क्षेत्र हर तरफ से परिपूर्ण हो, और उसी का नतीजा है की केकड़ी विधानसभा में चाहे चिकित्सा के क्षेत्र में लो या महाविद्यालय खोलने की बात हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सालय को क्रमोन्नत करने की बात हो अनगिनत ऐसे कार्य हैं जिन को पूर्ण किया गया है।
*और बातों ही बातों में उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें संगठन में काम करते हुए 40 साल हो गए राजनीति में लंबी पारी खेली है। और अब उम्र भी हो चुकी है ऐसे में संगठन में जाकर भी काम करूंगा तो भी मुझे खुशी होगी*
दरअसल आज का उद्बोधन कार्यकर्ताओं को कई अनसुलझे सवालों का जवाब दे गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केकड़ी विधानसभा की जनता चाहेगी तभी वह यहां से चुनाव लड़ेंगे अन्यथा संगठन में रहकर पार्टी की सेवा करेंगे।
*कार्यकर्ताओं की मन की बातों का खुद ब खुद ही जवाब दे दिया* कार्यक्रम के दौरान इन 4 सालों में कार्यकर्ताओं के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे, अधिकतर सवालों का उन्होंने उद्बोधन में ही जवाब दे डाला, उन्होंने कहा कि कौन नहीं चाहता कि विधानसभा में रहे लेकिन 2 साल कोरोना और डेढ़ साल गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी, जिम्मेदारी के बोझ ने उन्हें अलग किया था लेकिन इस दौरान भी उन्होंने क्षेत्र की जनता और विकास के काम में कोई कमी नहीं आने दी।
*एक स्वर में गिनाए सभी कार्य* डॉक्टर रघु शर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान एक स्वर में अनगिनत विकास कार्य गिना दिए जो उनके कार्यकाल में हुए हैं। और उन्होंने चैलेंज के रूप में यह भी कहा कि केकड़ी का इतिहास उठाकर देख लीजिए की आजादी के बाद कभी भी क्षेत्र में इतना विकास हुआ क्या जितना उनके कार्यकाल में हुआ।
*कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए* केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए की कांग्रेस के कार्यकाल में अनगिनत विकास कार्य हुए ।जिनको यहां की जनता वर्षों तक याद रखेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आम जनता के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता खुलकर बात कर सकता है और एक एक कार्य को गीना सकता है, कि कांग्रेस के कार्यकाल में हवा में बातें नहीं हुई बल्कि धरातल पर विकास हुआ है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सीना तान कर आम जनता के सामने जाने लायक है।
*युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर शर्मा ने भी किया संबोधित* युवा नेता सागर शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सागर शर्मा ने चुनावी वर्ष में संगठन को मजबूत बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति और कई नियुक्तियां होगी उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर प्रत्येक बूथ पर कांग्रेश को मजबूत करने पर जोर दिया।
*नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत को कराया पदभार ग्रहण* पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री तथा केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा नेता सागर शर्मा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष समर वीर सिंह शक्तावत का माल्यार्पण और साफा बनवा कर स्वागत किया और उसके बाद उन्हें पदभार ग्रहण करवाया गया।
*पूरे विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ता* पिछले विधानसभा चुनाव के बाद आज फिर से वह मौका था जब पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यकाल में केकड़ी विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। करीब 4 साल के अंतराल के बाद आज फिर से कांग्रेस कार्यालय में
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
समारोह में डॉ रघु शर्मा पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक केकड़ी ,सागर शर्मा पीसीसी सदस्य, निर्मल चौधरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष ,शैलेंद्र सिंह शक्तावत समर वीर सिंह शक्तावत ब्लॉक अध्यक्ष, राजस्थान फार्मेसी कौंसिल सदस्य राजेन्द्र भट्ट रतन पंवार जिला महामंत्री ,कमलेश साहू नगर नगर अध्यक्ष .विजेंद्र कुमार पाराशर ब्लॉक उपाध्यक्ष सेवादल. संपत देवी, हेमंत जैन युवा नेता धनेश जैन पार्षद गण कांग्रेसन उपस्थित थे।