केकड़ी 16 जनवरी(पवन राठी) लायंस क्लब केकड़ी द्वारा 51 जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए ऊनी कंबल वितरण किए गए।
लायंस क्लब केकड़ी के सचिव पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास पंचोली के सहयोग से 41 ऊनी कंबल जरूरतमंद को एवं लॉयन एस एन न्याती के सहयोग से 10 ऊनी कम्बल जरूरतमंद को वितरण किए गए ।
उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करने का कार्य प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को करना चाहिए ।
जिससे कोई भी व्यक्ति अभाव में अपना जीवन व्यतीत नहीं करें।
विकास अधिकारी मधुसूदन रतनू ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम समय-समय पर जरूरतमंद की सेवा करते रहें । लायन एस एन न्याती ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है लायन क्लब केकड़ी के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कोषाध्यक्ष विनय कुमार पांडे ने बताया कि मेवदा कला ,तितरिया ,सावर ,बघेरा तस्वारिया ,केकड़ी शहर खवास, पाडलीया सदारा, देवगांव ,निमोद, गोरधनपुरा ,कीड़वा का झोपड़ा कि जरूरतमंद लोगों को 51 ऊनी कंबल वितरण किए। क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग दोनों सहयोग कर्ता का आभार व्यक्त किया ।