केकड़ी 16 जनवरी(पवन राठी)
अस्थल मोहल्ला स्थित शीतलनाथ जिनालय में प. पू. आ. भ यशोवर्मजी महाराजा के आज्ञावर्ती प. पू. विवेक माला श्रीजी म. सा. की शिष्या प. पू. विशेषमाला श्रीजी म. सा. आदि थाना 10 की निश्रा में तीन दिवसीय महोत्सव सम्पूर्ण हुआ |
मीडिया प्रभारी योगेश ताथेड़ ने बताया कि प्रथम दिवस शुक्रवार को शीतलनाथ नवयुवक मण्डल के तत्वाधान मे जिनालय मे संध्या भक्ति का आयोजन धूम-धाम से मनाया गया 301 रंग बिरंगे दीपक एवं भगवान कि अति-सुन्दर मनमोहक झांकी बनायीं गयी जिसमे मण्डल अध्यक्ष सुमित धुपिया, भावेश ताथेड़, मयंक सेठी,रवि सेठी, विपुल ताथेड़, हर्षित सेठी, वैभव धुपिया,सिद्धार्थ ताथेड़ ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |
द्वितीय दिवस मे प्रात: 9.30 बजे नवकार मंत्र का आनुपूर्वी भाष्य जाप सम्पन हुआ | साध्वी जी ने फ़रमाया के इस जाप को एक बार करने से पांच सौ उपवास का पुण्यार्जन होता है
तृतीय दिवस मे सर्वप्रथम प्रात: मंदिर को सुन्दर सजाया गया उपरांत दूध, दही, केसर, वाक्षक-क्षेप,गुलाब-मोगरा
और कई विशिष्ट प्रकार कि औषधियों से प्रभु का पूर्ण शुद्धि करन के साथ शक्रत्सव अभिषेक किया गया | जिसका लाभ राजेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार धुपिया ने लिया | लक्की ड्रॉ निकाला गया जिसमे गौत्तम बग्गानी,महेंद्र धम्माणी,पारसमल सोनी, खेमचंद ताथेड़, गुणमाला ताथेड़, श्रेणिक ताथेड़ ने पक्षाल किया | संघ के पारस मल सोनी ने बताया के पक्षाल के बाद की पहली पूजा सिद्धार्थ ताथेड़ ने की | सच्चे ह्रदय से मे तो, किसने सजाया तेरा दरबार, तू मने भगवान,जब तू नहीं था कुछ नहीं था, लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जायेगा… निम्न भजनो की सरिता बहायी गयी |
संघ के रिखब धम्माणी ने बताया के मंगलवार दिन मे 3 बजे गुरुवर्या श्री का अजगरा की और विहार होगा ।