सब दिन एक जैसे नहीं होते- यशस्विनी माताजी

पार्श्वनाथ कॉलोनी में यशस्विनी माता जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि मानव भगवान के द्वार पर जाकर दुनिया की सारी वस्तुएं मांगता है धन मांगता है वैभव मांगता है संपदा मांगता है किंतु जो वस्तु मांगनी चाहिए वह नहीं मांग पाता प्रत्येक प्राणी आस एवं उम्मीद में ही सब कुछ करता है कई बार निराशा हाथ आती है कई बार सफलता
माताजी ने कहा कि सफल व्यक्ति अपने विपिन दिनों को याद नहीं करता जबकि उसे उन्हें साथ लेकर चलना चाहिए क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में चलते हुए ही सफलता प्राप्त हुई थी इससे सफलता को महत्व मिल जाएगा
ऊंचाइयों की तरफ जाते जरूर है लेकिन जब स्तर नीचे था उस समय को भी हमेशा साथ बांध के रखना चाहिए क्योंकि सब दिन एक जैसे नहीं रहते आज की प्रवचन सभा के पूर्व मंगलाचरण संपन्न हुए
प्रवचन सभा में गुणमाला लुहाडिया सुशीला बड़जात्या माणकबड़जात्या आदि उपस्थित थे जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि माता जी की नित्य प्रवचन भगवान पार्श्वनाथ कॉलोनी प्रातकाल 8:30 हो रहे हैं

error: Content is protected !!