केकड़ी 14 फरवरी (पवन राठी)बार के सदस्य पवन प्रजापति का जन्म दिवस बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ एवम वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी सहाय भटनागर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।इस मौके पर उपस्थित बार अध्यक्ष एवम बार सदस्यो एवम मुंशी गणों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया एवम केक कटवा कर मुह मीठा करवाया गया।
गौर तलब है कि बार एसोसियन केकड़ी द्वारा सभी सदस्यों का जन्म दिवस पूर्ण पारिवारिक माहौल में मनाने की परंपरा चली आ रही है।सभी बार सदस्य आपसी भाईचारे से रहते है और एक दूसरे के सुख दुख में परिवार के सदस्यों की तरह काम आते है इसी कारण राज्य भर में केकड़ी बार की अपनी अलग ही पहचान कायम है।
इस अवसर पर बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ अश्विनी सहाय भटनागर मनोज आहूजा रामावतार मीणा भेरू सिंह राठौड़ रवि शर्मा घनश्याम वैष्णव लोकेश शर्मा सहित अनेको बार सदस्य व मुंशीगंण उपस्थित थे।
