रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-भोपाल-जयपुर स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 09731 जयपुर-भोपाल स्पेशल दिनांक 16.02.2023 व 18.02.2023 (02 ट्रिप) जयपुर से गुरूवार व शनिवार 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.20 बजे भोपाल पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09732 भोपाल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.02.2023 व 19.02.2023 (02 ट्रिप) भोपाल से शुक्रवार व रविवार 09.45 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 02.00 बजे जयपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, अजमेर, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, रतलाम, उज्जैन व सेहोर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।