पर्यटन विभाग द्वारा पौराणिक कलाओं के विकास के लिए मार्च में किए जाएंगे विशेष कार्यक्रम
अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि विपक्ष विकास कार्यों में राजनीति ना करें !
निगम अध्यक्ष राठौड़ आज होटल आरटीडीसी की होटल खादिम में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग केंद्र सरकार के अधीन है और ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोंद्वार के लिए भाजपा के सांसद भागीरथ चौछरी पिछले 4 सालों से चुप्पी साधे हुए थे ! अब राजस्थान सरकार की पहल पर ब्रह्मा मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है तो झूठी वाहवाही लेने को लूटने के लिए मीडिया में सक्रिय हो गए हैं ! जो कि बेहद शर्मनाक है !
उन्होंने तारागढ़ पर आरटीडीसी की प्रस्तावित योजना पर भाजपा नेताओं द्वारा रोडें अटकानें को दुर्भाग्यपूर्ण बताया !
निगम राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यटन उद्योग को पंख लग गए हैं और निगम के सभी होटलों का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराया जा रहा है !उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल में कराए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया!
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश अनुसार मार्च के अंतिम पखवाड़े में पर्यटन विभाग द्वारा पौराणिक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे! जिसमें राजस्थानी गीत गाने वाले, मांडना मानने वाले, रंगोली मांडने वाले मिमिक्री करने वाले एवं परंपरागत कलाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभाओं को मौका देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे!
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र राठौड के कार्यकाल का 1 साल बेमिसाल रहा ! इस दौरानअंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में एक सवा लाख दीपको से दीपदान महोत्सव ,पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक रोकने के लिए सतत प्रयास ,ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्य करण के लिए सतत प्रयास,राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट 2022- 23 में 1000 करोड़ का प्रावधान,राजस्थान में पर्यटन उद्योग को लगे पंख ,शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का नवीनीकरण एवं सौंदर्य करण ,शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील फिर पटरियों पर दौड़ी ,शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील का अजमेर में ठहराव ,आरटीडीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बकाया पर वेतन एवं परिलाॆभों का भुगतान ,आरटीडीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ ,आरटीडीसी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आरजीएचएस की सुविधा ,आरटीडीसी की सभी यूनिटों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्य करण, देशी एवं विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए जैसलमेर में जॉय राइड हेलीकॉप्टर सेवा,जिला प्रशासन अजमेर वन विभाग पर्यटन विभाग एवं पुरातत्व विभाग के सहयोग से अजमेर में काजीपुरा ग्राम में गंगा भैरव पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के सतत प्रयास ,अजमेर के तारागढ़ पर रोपवे प्रारंभ कराने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं!
निगम अध्यक्ष राठौड़ के निगम में एक साल के कार्यकाल में कराए गए कार्य एवं उपलब्धियों का पोस्टर विमोचन किया गया !
निगम अध्यक्ष राठौड के अजमेर पहुंचने पर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक साल बेमिसाल बताते हुए ढोल धमाकों के साथ भव्य स्वागत किया! निगम अध्यक्ष राठौड़ का सरपंच संघ पंचायत समिति श्रीनगर के अध्यक्ष मान सिंह रावत के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहना कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया !
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल डाँ श्रीगोपाल बाहेती डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के विवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान विजय नागौरा अजय कृष्ण तैन्गौर शैलेंद्र अग्रवाल हेमंत जोधा अब्दुल फरहान नोरत गुर्जर सर्वेश पारीक गुल मोहम्मद घनश्याम सिंह कड़ेल द्रोपती कोली सम्राट उटडा गुलाम मुस्तफा महेंद्र जोधा शमसुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सरपंच गण उपस्थित थे ।