आरएससी आईटी कम्प्यूटर कोर्स के निशुल्क महीला बैच का शुभारंभ

प्रगति नगर कोटडा स्थित सनराइज एकेडमी पर आज आरएससी आईटी कम्प्यूटर कोर्स के निशुल्क महीला बैच का शुभारंभ वार्ड नंबर 16 की पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती भारती श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कोर्स में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को महीला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । एकेडमी के डायरेक्टर पंकज गर्ग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स कराया जाता है उस के तहत इन छात्राओं का चयन इस वर्ष हुआ है । इन्हें तीन महीनों में पूर्ण कम्प्यूटर कोर्स कराया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया अजमेर संभाग प्रभारी अनुपम गोयल, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, समाजसेवी ब्रिजेश माथुर, रमेश चन्द सैन, मनीषा गर्ग आदि उपस्थित रहे।

पंकज गर्ग
डायरेक्टर
सनराइज एकेडमी
9828180784

error: Content is protected !!