माहेश्वरी मंडल का सबरस सम्मेलन हुआ संपन्न

केकड़ी 27 फरवरी (पवन राठी) माहेश्वरी मंडल केकड़ी द्वारा आयोजित सबरस सम्मेलन महेश वाटिका ढंड का रास्ता केकड़ी में संपन्न हुआ ।
सबरस सम्मेलन के मुख्य अतिथि मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष विजय शंकर मूंदड़ा ने कहा कि सबरस सम्मेलन अजमेर जिले में पहली बार एक अनूठा और अनोखा उदाहरण है ।जिसमें परिवार के मुखिया वरिष्ठ जन जीवन को अच्छी तरह किस प्रकार व्यतीत कर सकते हैं यह सीखने को मिला है उन्होंने कहा ऐसी कार्यशालाओ से संगठन में मजबूती आती है उन्होंने अपने शब्दों में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की सम्मेलन की अध्यक्षता राधा कृष्ण राठी ने की अतिथियों ने महेश भगवान के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया अतिथियों का स्वागत अपने शब्दों से करते हुए एस एन न्याती ने कहा कि सोच बदलो जीवन बदल जाएगा।
श्री माहेश्वरी मंडल केकड़ी के सचिव टीकमचंद आगी वाल ने बताया कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य रमाकांत बालदीं परिवार के मुखिया के प्रति दायित्व को निश्चित रूप से बताया अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के निवर्तमान महामंत्री ताराचंद माहेश्वरी ने कहा कि ।
समाज के प्रति सकारात्मक सोच का सर्जन रख ने पर ही जीवन की सफलता है कालेड़ा कृष्ण गोपाल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश शर्मा ने बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य रक्षण एवं घरेलू उपचार की विस्तृत जानकारी दी मानव सेवा धर्मा ट्रस्ट की संचालक रामनारायण माहेश्वरी ने वृद्धावस्था में जीवन जीने की कला के सोपान को जानकारी प्रदान की क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी ने जिला सभा एवं महासभा द्वारा सहयोग की विस्तृत जानकारी दी।
श्री माहेश्वरी मंडल केकड़ी की अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदडा ने सबरस सम्मेलन के महत्व को समझाते हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन भागचंद मूंदड़ा ने किया सह संयोजक जयनारायण गुप्ता ने बताया कि सबरस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामप्रसाद डागा एवं यशवंत बेली ने अपने विचार रखे मंचासीन अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर शाल ओडा कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर ओमप्रकाश मालू रामेश्वर प्रसाद काबरा बिरदी चंद नवाल शिवप्रसाद तोषनीवाल शिवरतन मूंदड़ा नोरत मल बियानी छीतर मल न्याति नवयुग मंडल के अध्यक्ष राठी सचिव अंकित हेडा ने किया।
राष्ट्रगान से के बाद सभा समाप्त कर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया रजिस्ट्रेशन का कार्य रोहित राठी ने किया।
श्री माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी की अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने नव युवक युवती दंपति का कार्यशाला आयोजित करने की मांग की सबरस सम्मेलन में माहेश्वरी मंडल की 115 परिवारों की मुखिया एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!