अजमेर 27 फरवरी।अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 का आयोजन 4 से 7 मार्च तक पुष्कर में होगा। इसके लिए गठित पशु कार्यक्रम प्रकोष्ठ के नोड़ल अधिकारी पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक को बनाया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती देविका तोमर ने बताया कि नगर पालिका पुष्कर के अधिशाषी अधिकारी एवं तहसीलदार पुष्कर इस प्रकोष्ठ के सदस्य होंगे।