हजरत सैयद चमन शाह सरकार का सालाना दो दिवसीय उर्स संपन्न

*एक से बढ़कर एक देशभक्ति एवं कौमी एकता की कव्वालियों ने बांधा समां, कुल की रस्म में उमड़े सैकड़ो की तादाद में लोग*

केकड़ी 1 मार्च (पवन राठी)
पुराने केकड़ी स्थित दरगाह हजरत चमन शाह सरकार में आज दो दिवसीय सालाना उर्स विभिन्न धार्मिक रस्म के साथ संपन्न हुआ । जोहर की नमाज के बाद बैंड बाजों के साथ धूमधाम से मखमली चादर का जुलूस निकाला गया जिसमे कलंदर लोग एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। असर की नमाज के बाद दरगाह शरीफ पर मखमली चादर पेश की गई एवं अकीदत के फूल पेश किए गए जिसमें हजारों की तादाद जायरीन ने दुआएं खेर की साथ ही सलातो सलाम पेश किया गया । दूरदराज से आए जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई ।ईशा की नमाज के बाद महफिले मिलाद और महफ़िल समां का आगाज किया गया जो देर रात तक चली जिसमें जयपुर से आए राजा एंड कव्वाल पार्टी एवं सरवाड़ से आए इकबाल चिराग अजमेरी ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए तथा देश भक्ति कौमी एकता की कव्वालियां पेश की जिसे सुनकर श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। आज सुबह कुल की रस्म अदा की गई जिसके तहत दरगाह परिसर को गुलाब जल,केवड़े से धोया गया एवं फूल पेश किये गए । देश के अमन-चैन एवं भाईचारे के लिए भी दुआ की गई।

error: Content is protected !!