अजमेर 01 मार्च। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजमेर ग्रामीण श्री निखिल कुमार ने बताया कि पंचायतराज संस्थाओं में 31 जनवरी तक रिक्त पदों के अनुसार पंचायत समिति, अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत सेंदरिया के वार्ड संख्या एक के रिक्त पद पर वार्डपंच के लिए उपचुनाव कराये जाने है। रिक्त पद के लिए अर्हता दिनांक एक जनवरी 2023 के संदर्भ में निर्वाचक नामावली तैयार की गईहै। मंगलवार 28 फरवरी को मतदाता इसकी सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। निर्वाचक नामावली के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम की विशेष अभियान तिथी 5 मार्च है। दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 मार्च रहेगी। दावों एवं आक्षेपों के निस्तारण की अवधि 17 मार्च तक है। पूरक सूचियों की तैयारी 22 मार्च तक करने के लिए पश्चात निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 24 मार्च को किया जाएगा।