श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा
श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा मे आयोजित होने वाले मृगी रोग कैंप का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप से किया गया व गुरु पन्ना,सोहन, के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया,
शिविर में महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर आर के सुरेखा की टीम द्वारा 125 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई।
संस्था के कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा व मंत्री पदम चंद खटोड़ ने कैम्प के लाभार्थी मानमल कोठारी, लता कोठारी अजमेर का आभार प्रदर्शित करते हुए संस्थान के कार्यकलापों की जानकारी दी।
कोषाध्यक्ष पारस बाबेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर मे सुरेश लोढ़ा,मदन लाल रांका, सुशील चौधरी मदन लाल लोढ़ा, के डी मिश्रा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सेवाएं प्रदान की।
शिविर का संचालन अनिल चौधरी द्वारा किया गया।
पदम चंद जैन खटोड़
मंत्री