राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर कार्यक्रम आयोजित

केकड़ी ,सावर ब्लॉक के 80 सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित*
*एजुकेटड गर्ल्स के तत्वाधान में आयोजित किया गया राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका कार्यक्रम*
*केकड़ी ,सावर ब्लॉक के 80 सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित*

केकड़ी 2 मार्च (पवन राठी) नीलम मैरिज गार्डन में एजुकेट गर्ल्स संस्था के तत्वाधान में राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम संयोजक एवं एजुकेट गर्ल्स के ब्लॉक अधिकारी सत्यनारायण मेंघवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक परियोजना समन्वयक शिक्षा विभाग अजमेर नवीन सागर सोनी ,प्रांतीय सभापति संभागीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब केकडी एवं शिक्षाविद सत्यनारायण न्याति, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत, पूर्व मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची, बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती रंजना पाठक आदि मौजूद रहे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का माला एवं साफा पहना कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का प्रतिवेदन सत्यनारायण मेघवंशी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि शिक्षक समाज का आईना एवं आदर्श होता है । शिक्षक समाज पर ही राष्ट्र निर्माण करने की जिम्मेदारी होती है समाज मिलकर ही राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। शिक्षकों को राष्ट्रहित के कार्य करते रहना चाहिए । बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी ड्रॉपआउट ना हो बालिकाओं का शिक्षण में उन्नयन होना अति आवश्यक है तभी राष्ट्र विकास कर पाएगा। सफल जीवन और राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा बहुत उपयोगी है जो हमें गुरू द्वारा प्रदान की जाती है अतः गुरुओं का हमेशा सम्मान होना भी अति आवश्यक है
इस अवसर पर की केकडी एवं सावर ब्लॉक के 80 विद्यालयों के सरकारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने किया।

अजमेर से आए टीम रीजनल प्रोग्राम ऑफिसर समीर उल्ला खान ,राधिका एवं राकेश पवार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला ।

एजुकेट गर्ल्स टीम से जीवराज मेघवंशी ,हेमराज मेघवंशी, वीरेंद्र सिंह, हनुमान गुर्जर टीम बालिका अनीता पुरोहित ,कृष्णा कुमारी आदि का विशेष सहयोग रहा

error: Content is protected !!