दिव्यांग बच्चों ने खेली फूलों की होली

संयुक्त श्रम आयुक्त विश्वेश्वर चैधरी ने दिव्यांग बच्चों संग खेली होली

दिनांक 3 मार्च 2023: अजमेर: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं भौतिक चिकित्सा में अग्रणी शीघ्र हस्तक्षेपण केन्द्र अद्वैत के दिव्यांगबच्चों ने होली महोत्सव धूमधाम से मनाया एवं फूलों की होली खेली। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि पंचशील स्थित अद्वैत केन्द्र पर संयुक्त श्रम आयुक्त विश्वेश्वर चैधरी के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए दिव्यांग बच्चों के संग होली खेलकर बच्चों संग खुशियाॅ बाॅटी एवं स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने श्री चैधरी को केन्द्र का विजिट कराते हुए केन्द्र के द्वारा दिव्यांगजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। बच्चों संग अतिथियों ने होली पूजा कर होली दहन भी किया एवं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान श्री गोविन्द नारायण जोशी एवं श्रीमति रश्मि जोशी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी तथा अद्वैत के बच्चों एवं सागर काॅलेज के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा फाल्गुन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया। पद्मा चैहान, प्रेरणा शर्मा, खैरूनिशा शेख, स्तुति एंथोनी, प्रियल मित्तल आदि ने

निदेशक
(राकेश कुमार कौशिक)
मो. 9829140992

error: Content is protected !!