मंत्रालयिक कर्मी आत्मदाह प्रकरण
केकड़ी 3 मार्च (पवन राठी)राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी केकड़ी को दिया ज्ञापन।
कार्यक्रम संयोजक हरगोविंद सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी जिला नागौर संस्था प्रधान सीमा चंदेल अध्यापक धन्नालाल तवर एवं अन्य से प्रताड़ित होकर वही कार्यरत श्री रामस्वरूप बांबी सहायक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आत्मदाह कर लिया जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। इसको लेकर राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह राठौर के नेतृत्व में दोषियों को बर्खास्त करने एवं इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन दिया एवं मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
ज्ञापन में महामंत्री सत्यनारायण सोनी, महावीर प्रसाद उपाध्याय, दिनेश पाठक, गोविंद नारायण पाठक, प्रियंका शर्मा, सुदेश पाराशर, अनिल कुमार शर्मा, शशिकांत दाधीच, भरत सिंह, रविकुमार बोयत, हाफिज अहमद, पवन शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अंकित दाधीच, रतनलाल, अमर चंद प्रजापत, शंकर सिंह राठौड़, कजोड़ मल, ज्ञानचंद जैन, महावीर शर्मा, दिनेश मीणा, भानु वैष्णव, नरेंद्र शर्मा सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित हुए।