विश्व शांति हेतु सद्भावना यात्रा सम्पन्न

आज दिनांक 05 मार्च 2023 – बुद्ध ज्योति बिहार एवं सर्वधर्म मैत्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व शांति हेतु सद्भावना यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया सद्भावना यात्रा के प्रारम्भ में अंबेडकर सर्कल स्थित भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीक्षाभूमि प्रकाश जैन, फादर कॉस्मो शेखावत, सरदार जगदीश सिंह, सोखी महंत श्यामसुंदर, शरण देवाचार्य, फादर कॉस्मो शेखावत, बी.के आशा बहन तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर के द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात यात्रा को मुख्य अतिथि श्रीमती नसीम अख्तर द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। सद्भावना यात्रा अंबेडकर सर्कल से प्रारंभ होकर आगरा गेट चर्च पहंुची तत्पष्चात् वहॉं से हनुमान जी मंदिर एवं गणेश मंदिर पर महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य के द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर अतिथियों का माल्यार्पण किया गया तत्पष्चात् यात्रा का जैन नसिया पहुंचने पर मोनू गदिया, लोकेश दिलवारी के द्वारा यात्रा भव्य स्वागत कर किया गया। इसी क्रम में गंज गुरुद्वारा पहुंचने पर देवेंद्र सिंह दुआ, सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, हरदीप सिंह द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। दरगाह शरीफ पहुंचने पर सैयद आरिफ हुसैन रियाज अहमद चिश्ती के द्वारा दस्तारबंदी करवाई गई एवं कामयाबी की दुआ के लिए अकीदत के पुष्प चढ़ाए गए।
पदयात्रा का मुख्य आकर्षण मुनि प्रमाण सागर द्वारा रचित मंगल भावना पूरे शहर वासियो के लिए एक विशेष आकर्षण का केन्द्र रही जिसमें शहर, देश व पूरे विश्व की शांति के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए मंगल कामना की गई। यात्रा में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से बी.के आशा बहन, ओमप्रकाश भाई, रावभाई, बुद्ध ज्योति, बिहार से डॉक्टर लेखराज, ललित जरवाल, प्रेम प्रकाश, दत्तराज बैरवा, प्रेमसिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

(प्रकाष जैन पाटनी)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!