सरसो की फसल को समाज कंटको ने फूंका

30 बीघा में पैदा हुई सरसो बनी राख
दमकल कर्मियों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

केकड़ी 7 मार्च (पवन राठी)उपखंड के निकट वर्ती गांव देवगांव के खेतों में पड़े सरसो के ढ़ेरो कोअज्ञात समाज कंटको ने सोमवार आधी रात को आग लगा कर खाक में मिला दिया।लगभग 30 बीघा जमीन पर पैदा हुई सरसो की फसल देखते ही देखते खाक में तब्दील हो गई।आधी रात से शुरू हुवा आग का तांडव मंगलवार सुबह तक जारी रहा। आग बुझाने का प्रयास कर रहे मनीष गणेश व कैलाश को उस वक़्त काफी निराश होना पड़ा जब आग जनी करने वाले समाज कंटक निरंतर आगे बढ़ते रहे और आग लगाते रहे।इस प्रकार 30 बीघा भूमि पर आग जनी की गई ।जिससे लाखो रुपयों की सरसो खाक के ढेरों में तब्दील हो गई।खेतो में दूर दूर तक राख के ढेरो में तब्दील इस भयानक अग्नि कांड की खुद ही दास्तां बयां कर रहे है।अज्ञात समाज कंटको द्वारा किये गए आगजनी की सूचना पर पंहुची दमकलो को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेंहनत करनी पड़ी।
घटना की सूचना पर केकड़ी पुलिस ने अज्ञात समाज कंटको को पकड़ने की बहुत कोशिश की परंतु वह असफल रही।
इस आगजनी ने पीड़ित किसानों के संजोये सभी सपनो को तोड़ कर रख दिया है।पीड़ितों की सबसे बड़ी समस्या है कि सबकुछ खाक होने के बाद कैसे वो अपना घर चलाएंगे और कैसे कर्जा चुका पाएंगे ।
बहरहाल मंगलवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पंहुच कर आगजनी से हुए नुकसान
का आकलन करना शुरू कर दिया है ।

error: Content is protected !!