हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अजमेर स्मार्ट सिटी मैं स्मार्ट कॉलोनी अशोक विहार कॉलोनी मैं अशोक विहार विकास समिति द्वारा दिनांक 06/03/2023 सोमवार को सायं 6.30 बजे कॉलोनी के बाल वाटिका के पास सांय काल शुभ मुहर्त मैं पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया! इस अवसर पर सेंकडो लोग उपस्थित रहे ।इस कार्य मे सभी कार्य संयोजक सुनील अग्रवाल के निर्देशन मैं आयोजित हुए ।
समिति के अध्यक्ष आसुतोष जी पांडे ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति होली का रंगारंग कार्यक्रम दिनांक 07/03/2023 मंगलवार को प्रातः 9 बजे मुख्य उद्यान में रखा गया !* यह कार्यक्रम गत 25 वर्षों से नियमित आयोजित किया जा रहा है।
प्रवक्ता विजय पांड्या ने बताया कि इस अवसर पर होली उत्सव नए तरीक़े से धूमधाम से आयोजित हुआ।इस अवसर पर सुबह 8 बजे से ही होली के हुरियारे ढोल बाजे से नाचते गाते कॉलोनी वासियों के प्रत्येक घर जाकर घर के प्रत्येक सदस्य को घर से लेकर इस आयोजन मैं भाग लेने हेतु गए जिनका सभी कॉलोनीवासी परिवार द्वारा गुलाल ,फूलो , व अल्पाहार से स्वागत करके उन्ही के साथ सपरिवार सम्मिलित होकर गाते बजाते कार्यक्रम में शामिल हुए ।
समिति के मंत्री पंकज जैन ने बताया कि इसी अवसर पर कॉलोनी वासी द्वारा होली के रंगारंग कार्यक्रम मैं सबसे पहले कॉलोनी के ही निवासी अजमेर डिस्कोम के प्रबंध निदेशक माननीय श्री एन एस निर्वाण जी के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित हुआ उनका सम्मान उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मालू व कोषाध्यक्ष विजय पांड्या के द्वारा माला से व अध्य्क्ष आषुतोष पांडे द्वारा साफा पहनां कर उन्हें पुनः एक वर्ष हेतु प्रबन्ध निदेशक बनने पर बधाई दी ।
उसके बाद निर्वाण ने कहा की मैं सर्व प्रथम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद देता हूँ उन्होंने पुनः 1 वर्ष हेतु उनको प्रबन्ध निदेशक पद पर कार्यभार हेतु नियुक्त किया एवं उन्होंने कहा कि वो अशोक विहार कॉलोनी वासियों के सदैव सहयोग हेतु तैयार रहते है कॉलोनी के विकास हेतु समिति के द्वारा किये गए समस्त कार्यो की प्रसंशा की एवं सभी का धन्यवाद दिया ।इसके बाद समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदी का होली की टोपियां पहनांकर मंचासिन किया
एडवोकेट जय प्रकाश शर्मा ने बताया की उसके पश्चात् सामुहिक होली कार्यक्रम सुगन्धित पुष्प,गुलाल, फूलों से होली खेल कर एवम रंगारंग, मनोरंजक ,संगीतमय कार्यक्रम आयोजित हुआ इसमें अन्तराक्षरी तम्बोला आदि हुए विजेता टीम को पारितोषिक देकर सम्मान किया !
अल्पाहार की उत्तम व्यवस्था सुभाष बंसल द्वारा की गई इसके बाद इस आयोजन का समापन हुआ। इन समस्त रंगारंग कार्यक्रम के संयोजक पी के दास व सभी कार्यक्रम महिला समिति के सहयोग से आयोजित हुए ।
अंत मे अध्यक्ष महोदय ने इस रंगारंग कार्यक्रम हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर सायंकाल कॉलोनी मुख्य उद्यान स्तिथ प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मंदिर मे भव्य श्रृंगार किया गया व सामुहिक आरती के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें सभी ने भाग लिया व भजन कीर्तन किये गए।
प्रवक्ता
विजय जैन पांड्या
9783933641