अजमेर 09 मार्च 2023 – धार्मिक स्थानों में एक प्रमुख आस्था का केंद्र मसानिया भैरवधाम राजगढ़ के उपासक चंपालाल जी महाराज पर कुछ दिन पूर्व जानलेवा हमला करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने व शीघ्र गिरफतार करने हेतु माननीय पुलिस अधिक्षक महोदय व माननीय जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया।
यह जानकारी देते हुए सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाष जैन ने बताया कि अजमेर शहर सांप्रदायिक सद्भाव का शहर है। यहां प्रमुख धार्मिक स्थानों में एक प्रमुख आस्था का केंद्र मसानिया भैरवधाम राजगढ़ भी है जहां पर पूरे हिंदुस्तान से बड़ी संख्या में हर रविवार को श्रृदालु उपस्थिति देते हैं। जहॉं पर कई प्रकार के असाध्य रोगों का निवारण आस्था के साथ होता है। यहां कई प्रकार की सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन हेतु जागरूकता एवं सहयोग के कार्यक्रम भी होते हैं जिसमें नशा मुक्ति अभियान, गरीब कन्याओं का विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रक्तदान आदि। यह सभी कार्यक्रम मसानिया भैरवधाम के प्रमुख उपासक चंपालाल जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में होते हैं। परन्तु हाल ही में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चंपालाल जी महाराज पर दिनांक 3 मार्च को जानलेवा हमला किया जो कि बहुत ही निन्दनीय है। इससे कई लोगो की आस्था पर ठेस पहंुची है। इसी के चलते इन असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्यवाही व गिरफतारी हेतु सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों द्वारा माननीय पुलिस अधिक्षक महोदय व माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया तथा दोषियों को सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निवेदन किया ताकि आगे कोई इस तरह का कृत्य ना कर सके।
ज्ञापन देने वालों में संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन, फादर जी.के शर्मा, महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य, कश्मीर सिंह, हरदीप सिंह, पी.एस ज्योतियाना, सुनील राका, सुनीलदत्त शर्मा, दिनेश शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777