प्रोटेक्शन एक्ट की मांग हेतु वकील 13मार्च को घेरेंगे विधान सभा

केकड़ी से सैंकड़ो अधिवकता लेंगे भाग –बार आमसभा में हुवा निर्णय
सम्मान सुरक्षा का बुलंद हुवा नारा
हमे चाहिए प्रोटेक्शन एक्ट हमारा

केकड़ी 9 मार्च (पवन राठी)पूरे राज्य में20 फरवरी से चल रहे अधिवक्तताओ के आंदोलन से न्यायालय ठप्प पड़े है और पक्षकार परेशान है लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर डटी हुई है संवाद हीनता जारी है।इससे आक्रोशित अधिवक्ता प्रदेश संघर्ष समिति द्वारा 13 मार्च को विधान सभा घेराव का ऐलान किया गया।उसी कड़ी में गुरुवार को केकड़ी बार की आमसभा आहूत कर आगामी रण नीति पर मंथन किया गया। साधारण सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष रामावतार मीणा द्वारा की गई। बार महा सविव विशाल राजपुरोहित ने सभी सदस्यों को संकल्प प्रपत्र वितरित किये जिन्हें उपस्थित सभी अधिवक्ताओ ने स्वेच्छा से घेराव में सम्मिलित होने के लिए भरे।इसी दौरान उत्साही युवा अधिवक्ताओं ने “सम्मान सुरक्षा का अधिकार हमारा-हमे चाहिए प्रोटेक्शन एक्ट हमारा” का नारा बुलंद कर जोश भर दिया ।इसके साथ ही सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में जयपुर चलना है।
इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल मगनलाल लोधा हेमराज कानावत लोकेश शर्मा पवन राठी मुकेश गढ़वाल अब्दुल सलीम गौरी रहीम गौरी महासचिव विशाल राजपुरोहित सांस्कृतिक सचिव सुनील जैन दुर्गालाल वर्मा मुकेश धौलपुरिया कमलेश शर्मा जगदीश तेली, केसर लाल जाट, राकेश गुर्जर, बद्री साहू, सुनील जैन, कानाराम जाट रोनक गर्ग , गोविंद शर्मा, योगी कोरवानी , महेंद्र मेवाड़ा सहित अनेकों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
सरकारी घोषणा का किया स्वागत
======================
विधि मंत्री शान्तिधारीवाल द्वारा कुछ देर पूर्व घोषणा की गई कि 15 से 17 मार्च के बीचम एक्ट विधान सभा मे पेश करके 21 मार्च को पास करवा लिया जाएगा इसका अधिवक्ता समुदाय ने स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने ट्रेक पर आते आते बहुत देर कर दी कोई बात नही देर आये दुरस्त आये।

error: Content is protected !!