केकड़ी 10 मार्च (पवन राठी)
पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक रघु शर्मा ने केकड़ी को जिला बनाने की कड़ी में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।डॉ रघु शर्मा ने कहा कि 17 मार्च तक एक लाख हस्ताक्षर करवाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे जाएंगे।
इसके बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि केकड़ी जिला बनने की सभी पात्रताये रखता है ।भौगोलिक द्रष्टिकोण से केकड़ी वर्तमान जिला मुख्यालयों से 100 किमी दूर स्थित होने से आमजन को काफी परेशानियां होती है।केकड़ी में सभी जिला स्तरीय कार्यालय कार्यरत है।अतः मुख्यमंत्री को केकड़ी को तत्तकाल जिला घोषित करके आमजन को राहत देनी चाहिए।इसके
साथ ही रघु शर्मा ने कहा की केकड़ी को जिला बनाने की मांग 2012 से की जा रही है।2012 में जी एस संधु कमेटी को और 2022 में रामलुभाया कमेटी को ज्ञापन दिए गए थे।इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि समीपवर्ती राज्यो के अध्ययन से जानकारी हुई कि राजस्थान से छोटे होने पर भी वंहा ज्यादा जिले है जो गुड गवर्नेस के लिए लाभदायक है।इसलिए केकड़ी को जिला बनाकर गुड गवर्नेस की परिकल्पना को साकार करते हुए संवेदनशील एवम जन कल्याणकारी प्रशासनिक तंत्र आमजन को उपलब्ध करवाया जा सकेगा।मै केकड़ी को जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा ।मीडिया का भी सहयोग इस कार्य मे रघु शर्मा ने मांगा ।