नानकी पैलेस में शाम 5 बजे से होगा आयोजन
अजमेर 10 मार्च 2023! विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा प्रकाश रोड स्थित नानकी पैलेस में विवेकानन्द केन्द्र अमृत परिवार मिलन समारोह का आयोजन शनिवार 11 मार्च को शाम पांच बजे से किया जा रहा है जिसमें विवेकानन्द केन्द्र अजमेर एवं आस-पास के कार्यकर्तागण एवं उनके परिजन सम्मिलित होंगे। नगर प्रमुख भारत भार्गव ने बताया कि इस आयोजन में वर्तमान समय में परिवार व्यवस्था एवं उसे संस्कारक्षम बनाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए विवेकानन्द केन्द्र की जीवनव्रती कार्यकर्ता एवं निवर्तमान प्रान्त संगठक सुश्री प्रांजलि येरीकर का कुटुम्ब प्रबोधन होगा। कार्यक्रम में विगत दिनों राजस्थान में आयोजित की गई विवेकानन्द संदेश यात्रा की अजमेर आयोजन समिति का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन विवेकानन्द केन्द्र अमृत परिवार प्रकल्प संयोजक नाथूलाल जैन कर रहे हैं।
भारत भार्गव
नगर प्रमुख