सौंदर्यीकरण कार्यो का रघु ने किया लोकार्पण

केकड़ी 10 मार्च (पवन राठी)कांग्रेस के गुजरात प्रभारी पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विद्यायक डॉ रघु शर्मा ने पालिका सभा भवन में 97 लाख रुपयों की लागत से करवाये गए सौदर्यीकरण कार्यो का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया।
इससे पूर्व कांग्रेस जनों ने डॉ रघु शर्मा व सागर शर्मा के पालिका परिसर पंहुचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
लोकार्पण समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष समर वीर सिंह शक्तावत नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन राजेन्द्र भट्ट रतन पंवार धनेश जैन शक्तिप्रताप सिंह रमाकान्त दाधीच अजय कांत दाधीच सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!