विधिक जागरूकता शिविर हुवा आयोजित

केकड़ी 10 मार्च (पवन राठी)अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर शुक्रवार कोआयोजित किया गया।
शिविर में उपस्थित बालिकाओं एवम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवम ए डी जे संख्या दो श्रीमती कुंतल जैन ने संबोधित करते हुए महिलाओं के अधिकारों व उनसे संबंधित कानूनों की जानकारियां दी।
ए डी जे संख्या एक अम्बिका सोनी ने भी विभिन्न कानूनी जानकारियां दी।
ए सी जे एम संख्या 1 युवराज सिंह गूर्जर ने महिला शसक्तिकरण व दैनिक काम आने वाले कानूनों से संबंधित जानकारियां दी।
ए सी जे एम संख्या 2 श्रीमती कविता राणावत व सिविल न्यायाधीश सुश्री मर्यादा शर्मा ने महिला शसक्तीकरण महिलाओं के मौलिक अधिकार पारिवारिक विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारियां दी।
संदर्भ व्यक्ति राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर देवेंद्र सिंह सोलंकी ने फैमिली लॉ से अवगत करवाया और विवाह तलाक भरण पोषण अधिनियमो से संबंधित अधिकारों घरेलू हिंसा दहेज हत्या एसिड अटैक पोकशो एक्ट से संबंधित जानकारियां दी।
रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता भारती पोपटानी ने श्रम अधिनियमो कार्यस्थल पर महिलाओं के सेक्सुअल हरेशमेंट संबंधी कानूनी प्रावधानों मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट फैक्ट्री एक्ट पी सी एन डी टी एक्ट से संबंधित जानकारियां दी।
शिविर में बालिकाओं द्वारा स्लोगन कविता प्रतियोगिताओं में शिरकत की गई और सेल्फ डिफेन्स से संबंधित कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी।
प्रतियोगिताओं की विजेताओं और संभागियों को तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिओम शरण शर्मा व विद्यालय स्टाफ सहित न्यायिक कर्मचारी आशाराम कुमावत विक्रम सोलंकी शिवराज दिलीप दिलखुश सुरेंद्र द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!