आचार्य देशभूषण जी महाराज की परम शिष्या गणिनी आर्यिका 105 श्री सरस्वती माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश अजमेर की पावन धरा पर होने जा रहा है
किशनगढ़ से विहार करते हुए माताजी रात्रि विश्राम सुधर्म कॉलोनी में किया
श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि गणिनी आर्यिका 105 श्री सरस्वती माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश जुलूस 11 मार्च शनिवार को प्रातः 9:00 बजे होटल पृथ्वी राज जयपुर रोड से प्रारंभ होकर अग्रसेन सर्किल सुंदर विलास होते हुए छोटे बड़े की नसिया पहुंचेगा
समाज के सभी बंधुओं को मंगल प्रवेश कार्यक्रम में आने के लिए निवेदन किया गया है
जागृति मंच के सुनील पल्लीवाल दीपक पाटनी माणक बड़जात्या कमल होकरा आदि पैदल विहार करा रहे हैं