अजमेर, 10 मार्च। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 16 मार्च को जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई मार्च माह के तृतीय गुरूवार 16 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डीओआईटी वीसी रूम में विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें परिवादी अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।