आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक घर-घर मंगलाचार

, सर्वोदय कॉलोनी इकाई
प्रथम आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक से महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महिला महा समिति एवं युवा संभाग के तत्वाधान में रोज घर घर मंगलाचार हो रहे हैं अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया की जन्म कल्याणक बड़े उत्साह के साथ बनाया जा रहा है घर घर जिसमें अभी तक सिविल लाइन जिनालय साधना दनगसिया,  बर्षा बड़जात्या,  नीना साधना पाटनी, प्रिया पाटनी ,रानी पाटनी के निवास स्थान पर बड़े जोर शोर से भक्ति पूर्वक जन्म कल्याणक बनाया गया युवा प्रकोष्ठ मंत्री  रेनू पाटनी ने बताया णमोकार महामंत्र शुरू किया जाता है और भजन में आदिनाथ मंगलाष्टक और  गोदी ले ले बाजे छे बधाई राजा नाभ के दरबार जी आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई
, अध्यक्ष मधु जैन बताया कि रोज सभी अलग-अलग परिधान में एक कलर में आ रहे हैं जो काफी अच्छा लग रहा है और समिति के सदस्य बड़े उत्साह के साथ भाग ले रही हैं गुणमाला गंगवाल समिति के मंत्री सरला जैन ,सुषमा पाटनी ,अनामिका सुरलाया और सभी सवौदय कालोनी ईकाई की सदस्ये मोजूद  रहतीं है| अध्यक्ष मधु पाटनी ने सभी का आभार व्यक्त किया
*मनीष पाटनी,सर्वोदय*
error: Content is protected !!