राहुल गांधी ना कभी डरे हैं और ना कभी रहेंगे – जय शंकर चौधरी

अजमेर ( )अजमेर 25 मार्च जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कल हुए राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के घटनाक्रम को लेकर अपने सेवादल के पदाधिकारियों के साथ आज गांधी भवन चौराहे अजमेर पर अजमेर शहर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले दहन में भाग लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को गुजरात कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाती है और साथ ही आनन-फानन में उनके लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मामला है ‌।यहां एक चुने हुए सांसद को लोक सभा में बोलने नहीं दिया जाता। सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया यह जो फैसला हुआ है। यह तानाशाह के डर को दर्शाता है। यह एक गंदी मानसिकता का परिचायक है ।एक शख्स जो देश की जनता की आवाज को उठाना चाहता है ।अडानी मुद्दे पर अपना पक्ष रखना चाहता है। आज राहुल गांधी जी के साथ पूरा देश खड़ा है। पूरी कांग्रेस और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है। राहुल गांधी शेर है, जो ना कभी डरा है और ना कभी डरेगा। इस प्रदर्शन में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष छोटू सिंह रावत, रामलाल नगवाड़ा ,जिला महासचिव जितेंद्र कुमार चौधरी, डॉ राकेश शर्मा, प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड सचिव विवेक कड़वा, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मुकुल यादव, जिला कोषाध्यक्ष विकास मीणा , महमूद खान, वजीर मोहम्मद, इकराम खान,अशोक शुक्रिया ,जितेंद्र सिंघल, अनवर काठात सहित अनेक सेवादल के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

विवेक कड़वा
प्रदेश सचिव
राजस्थान प्रदेश कांग्रेश सेवादल यंग ब्रिगेड
96 10 786 923

error: Content is protected !!