भगवान परशुराम जन्मोत्सव बाबत आज राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर शहर के सभी संगठन जिसमें विप्र सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ऑल इंडिया पारीक महासभा व अन्य सभी ब्राह्मण घटकों ने स्थानीय अजमेर जिला गौड़ ब्राह्मण सभा माल रोड, अजमेर में मीटिंग आहूत की गई जिसमें सभी घटकों ने मिलकर परशुराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने पर अपने अपने विचार प्रकट किए व शोभायात्रा व जन्मोत्सव पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की। ब्राह्मण घटकों के सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य और विशाल कैसे बनाया जाए व कार्यक्रम को सही सुसज्जित रूप से समाज के सभी स्वजनों को साथ लेकर शोभा यात्रा निकाली जाए इस संबंध में रूप रेखा तय करते हुए सभी ने सहमति प्रदान की। बैठक में पंडित सुदामा शर्मा, बलराम शर्मा, पीपी गॉड, अशोक मुद्गल, जेके शर्मा, अशोक शर्मा, सुलोचना शुक्ला, गुंजन शर्मा नरेश मुद्गल, सुशील पारीक, बृजेश पांडे, लोकेश भिंडा, आशीष शर्मा, प्रहलाद पारीक, देवेंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र ओझा आदि ने अपने अपने विचार प्रकट किए। पंडित सुदामा शर्मा ने बताया की महापंचायत की तर्ज पर सभी ब्राह्मण घटकों ने सपरिवार जन्मोत्सव को भव्य बनाने का आह्वान किया।
सुशील पारीक
उपाध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर
मो. 98290 77444