श्री जैन कॉलेज का 17 वां वार्षिकोत्सव संपन्न

केकड़ी 31 मार्च (पवन राठी) / श्री जैन कॉलेज का 17वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज यहां कॉलेज परिसर में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य नवीन जैन ने की एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट गजेंद्र पाराशर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणेश वंदना मीनू सोलंकी ने प्रस्तुत की, रिंकू कंवर द्वारा पैरोडी डांस किया गया सुनीता माली ने घूमर नृत्य किया मोहित, रिंकू, मीनू एवं आरिफ द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। अर्चना गुर्जर ने मारवाड़ी सॉन्ग पर प्रस्तुति दी, आरिफ ने बॉलीवुड गानों पर पैरोडी डांस किया। आयुषी चियांशी और धर्मराज द्वारा भी पैरोडी डांस किया गया।
अंत में प्राचार्य द्वारा वर्ष भर की एक्टिविटी के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल के रूप में निखिल आचार्य और तनिषा जैन को चुना गया एवं मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर के रूप में मोहित सोडा और विद्या सैनी को चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन सिमरन राठौड़, निधि जैन एवं कृतिका जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय सदस्यों रामप्रसाद जाट, दिव्या पाराशर, अनोप कंवर एवं अनीता सिंधी ने पूरा सहयोग किया

error: Content is protected !!