अजमेर। पुलिस थानों से मंथली वसूलने के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किये गए आईपीएस राजेश मीणा की तबियत बिगडऩे पर उन्हें अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीणा की तबियत उस समय बिगड़ी, जब उन्हें मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लाया गया था। मीणा को अस्पताल के कैदी वार्ड में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। उन्हें जनरल फिजिशियन और नेत्र सर्जन को दिखाया गया। इसी बीच अचानक मीणा की तबियत बिगड़ी और उन्हें व्हील चेयर पर बैठा कर कैदी वार्ड पहुंचाया गया। बताया जा रहा है की मीणा को पीठ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
