दिव्यांग एवं निशक्तजनों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार कृत संकल्प –शर्मा

अजमेर! राजस्थाम जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री पुखराज पाराशर एवं विशेष योग्यजन आयोग के आयुक्त एवं राज्य मंत्री उमाशंकर शर्मा ने आज आरटीडीसी की होटल खादिम में समाजसेवी संस्थाओं समाजसेवी संस्थाओं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से जनसंवाद किया एवं अभियोग सुने! इस अवसर पर विशेष योग्यजन आयोग के आयुक्त एवं राज्यमंत्री उमाशंकर शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार विशेष योग्यजन एवं दिव्यांगों की समस्या को के समाधान के लिए कृत संकल्प है! दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा तहसील स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं आगामी माह में अजमेर में शिविर लगाए जाएंगे!
इस अवसर पर राज्य मंत्री पाराशर एवं शर्मा का 51 किलो की माला पहनाकर साफा पहना कर स्वागत किया गया !
इस अवसर पर राजस्थान 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के सदस्य डॉ संजय पुरोहित सौरभ बाजाड शिव कुमार बंसल कैलाश पालीवाल अजय कृष्ण तेनगौर विष्णु सिंह राठौड़ पार्षद नोरत गुर्जर सर्वेश पारीक द्रोपती कोली बीना टाक विपिन बेसिल लक्ष्मी बुंदेल मुनव्वर खान हमीद चीता राज नारायण आसोपा मोहित मल्होत्रा सुनील मोतियानी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल हरिप्रसाद जाटव निर्मल पारीक पुनीत साखला विकास खारोल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे!

error: Content is protected !!