पक्षियों को समर्पित खूबसूरत परिंडे

आज दिनांक 24 अपै्रल 2023 – जीव दया के प्रेरक दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संपूर्ण भारत वर्ष में जीव दया से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित है। उसी श्रृंखला में आज सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर में पक्षियों के लिए पात्र लगाने का कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन अजमेर के द्वारा एक मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रकाष जैन पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी बच्चों को पशु पक्षियों की देखभाल करने एवं गर्मियों में विशेषकर भोजन पानी की व्यवस्था कर सेवा का संदेश दिया। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर शुभा, मैडम ज्योति, आर्ट एवं कल्चरल, अध्यापिका ने बच्चों को प्रोत्साहित कर पक्षियों हेतु चुग्गा पात्र बनाने एवं घरों पर लगाने हेतु उत्साहित किया। सभी बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अति उत्साह से भिन्न-भिन्न सुंदर डिजाइनओं में पात्रों को कलर पेंट कर सजाया और पूरे उत्साह से बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया। बच्चों ने पात्रों पर भिन्न-भिन्न कलाकृति उकेरकर पूरे वातावरण को प्राणी मात्र के दया भाव से ओतप्रोत कर दिया। बच्चों का उत्साह प्राणी रक्षा के लिए संकल्प लिए देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सन्नी जैन अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ का स्वागत वीर प्रकाश चंद पाटनी जैन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन अजमेर शाखा ने किया। मुख्य अतिथि श्री जैन ने बच्चों में पशुधन एवं पक्षी को जीव रक्षा हेतु संस्कार जगाने हेतु प्रयासरत जैन मिलन संस्था एवं स्कूल की भूरी भूरी प्रशंसा की। स्कूल में विजेता विद्यार्थियों को जैन मिलन संस्था द्वारा तीन वर्गों में वर्गीकृत कर प्रथम द्वितीय तृतीय को एवं प्रत्येक वर्ग में दो-दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
वीर विजय पोखरना ‘यस’ ने बच्चों को स्वरचित कविता ‘मैं पापा की परिरानी हूं’ तथा ‘हम उन्मुक्त गगन के पंछी है’ सुना कर प्रोत्साहित किया और पक्षी रक्षा एवं जीव दया हेतु उनमें नवीन उत्साह का संचार किया।
इस दौरान जैन मिलन के वीर मदनलाल बाफना, वीर पी.सी गंगवाल जैन, वीर नाथूलाल जैन, वीर विजय पोखरना, ‘यस’ वीर मुकेश पंड्य, वीर महेंद्र काला, वीर पदम सोगानी, मुख्य अतिथि सन्नी जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, भारतीय जैन महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती श्रीतमा जैन, अलकेश जैन, शांता काला, सरोज पंड्या, निक्की जैन, शैल जैन एवं अन्य सदस्यो ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा बच्चों में उत्साह का संचरण कर जीव रक्षा का संदेश दिया। स्कूल के स्टाफ श्री अजय सर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
अंत में वीर प्रकाश चंद पाटनी जैन मिलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वीर विजय पोखरना ‘यस’ ने सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शुभा एवं समस्त प्रशासनिक स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया।

(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!