2023 में राजस्थान से जनता कांग्रेस का सुंपडा साफ कर देगी-सी पी जोशी

भाजपा के महाघेराव में उमड़ा जनसैलाब,
अजमेर /केकडी 25 अप्रैल(पवन राठी) राजस्थान में फर्स्ट कांग्रेस सरकार के कुशासन में जंगलराज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित विशाल जनाक्रोश महादेवराव में जनसैलाब उमड़ पड़ा इस मौके पर अग्रसेन सर्किल पर आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है इस सरकार के राज में जनता का हर तबका महिला पुरुष किसान युवा व्यापारी उद्योगपति सभी त्रस्त है हत्या बलात्कार गोलीबारी चोरी डकैती आम बातें हो गई है लेकिन सरकार को इन सब की कोई परवाह नहीं है सरकार केवल अपने अंतर्द्वंद से अपनी सरकार को बचाने में लगी रहती है जिससे राज्य का विकास टप्पू पड़ा है भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे इस सरकार पर विपक्ष ही नहीं बल्कि सत्तापक्ष के मंत्री व विधायक तक खुलेआम आरोप लगा रहे हैं लेकिन इन सब से मुख्यमंत्री जैसे बेखबर होने का ढोंग करते हुए राजस्थान को गर्त में धकेलने में लगे हुए हैं पिछली बार उन्होंने किसानों से कर्जा माफी का वायदा कर वोट बटोरे लेकिन कर दिया माफ नहीं किया युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नौकरियों का वायदा किया लेकिन इसमें भी यह सरकार पूर्ण विफल हुई और भर्ती के नाम पर रोजगार के नाम पर भर्ती परीक्षाओं के पेपर बेचने का गोरखधंधा इस सरकार के रहनुमा में चलता रहा जिससे राज्य के युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं महिलाएं बालिकाएं इस राज में भाई पूर्ण माहौल में जी रही है बलात्कार रहते हैं आम बात हो गई है यहां तक कि जयपुर जो राज्य की राजधानी है वहां पर भी दिनदहाड़े अपहरण और गोलीबारी आम बात है इन सभी विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा पूरे राज्य में जन जागरण व विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे इस सरकार के नींद हराम हो गई है और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता इस निकाला निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी सभा को अजमेर भाजपा अजमेर संभाग प्रभारी प्रशन चंद मेहता देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी देहात जिला प्रभारी मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी शहर जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी पूर्व मंत्री व विधायक वासुदेव देवनानी अनिता भदेल विधायक शंकर सिंह रावत सुरेश सिंह रावत रामस्वरूप लांबा राज्य धरोहर व सांस्कृतिक उन्नति विभाग के मंत्री रहे ओंकार सिंह लखावत प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम भाजपा नेता राजेंद्र विनायका मिथिलेश गौतम विकास चौधरी शक्ति सिंह रावत महापौर बृजलता हाडा उपमहापौर नीरज जैन पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत व सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित कई जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया सभा समाप्ति के पश्चात हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व आमजन ने कलेक्टर का ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया यहां पैकेट लगाकर पुलिस का जाब्ता तैनात किया हुआ था जो ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़े पुलिस प्रशासन से उनकी तल्ख़ बातचीत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने वहीं सड़क पर धरना प्रारंभ कर दिया उनके साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने भी सड़क पर धरना प्रारंभ कर दिया इसके पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेताओं की पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद पुलिस के आला अधिकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से बात करने पहुंचे वह उनको ज्ञापन के लिए आमंत्रित किया इसके पश्चात भाजपा के सभी विधायक सांसद जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर ज्ञापन सौंपा।

*केकड़ी क्षेत्र से भी सैकड़ों भाजपाइयों ने अजमेर महाघेराव में की शिरकत*
केकड़ी क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा अजमेर में आयोजित विशाल जनाक्रोश महाघेराव में भाग लिया इसके लिए सुबह नगरपालिका के बाहर से वाहनों के काफिले के साथ भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियो ने अजमेर के लिए प्रस्थान किया ।

error: Content is protected !!