शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शहरी और ग्रामीण समस्त रिक्तियों को काउंसलिंग में दर्शाने की कि मांग

पदोन्नति पर वर्तमान स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद काउंसलिंग में शहरी रिक्तियों को नही दर्शाना पदोन्नत कार्मिको के साथ धोखा
वरिष्ठ शारिरिक शिक्षकों और वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष की पदस्थापन काउंसलिंग में केवल ग्रामीण क्षेत्र की ही रिक्तियों को प्रदर्शित करने और आशार्थी अधिक होने पर ही उसी अनुपात में ब्लॉक के शहरी क्षेत्र की रिक्तियों को दर्शाना पदोन्नत होने वालों के साथ अन्याय है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शहरी और ग्रामीण की सम्पूर्ण रिक्तियों को काउंसलिंग में दर्शाने की मांग करता है।भंवर सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में उनको वर्तमान कार्यस्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किये थे
वर्षो बाद पदोन्नति पर शहर में पदस्थापित होने का इंतजार कर रहे शारीरिक शिक्षकों और पुस्तकालय अध्यक्ष के साथ अन्याय है।समय रहते संशोधित आदेश जारी करने की मांग राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिक्षा मंत्री और निदेशक से की है। संयुक्त निदेशक अजमेर के आदेश क्रमांक -DPC/22-23/2570 दिनांक 22-3-23 के इस पदोन्नति आदेश के द्वारा ही पदोन्नत कार्मिको को वर्तमान पदस्थापित विद्यालय में ही कार्यभार ग्रहण कराया गया था अजमेर शहर की विभिन्न स्कूलों में कार्यरत है जिनका भी प्रमोशन हुआ है
अब शहरी रिक्तियों को नही दर्शाया जाता है तो उनको फोरगो करने पर वर्तमान पदस्थापित स्थान से हाथ धोना पड़ेगा जो अन्याय है।
मांग करने वालो में सुरेश चौहान, सत्यनारायण शर्मा, महेश शर्मा, रेखा बघेल,रामकंवर विजयवर्गीय, उषा जोशी,भगवान सिंह गॉड आदि थे।

error: Content is protected !!