केकडी 27 अप्रैल (पवन राठी)
इसके अंतर्गत भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर कार्यालय के मुख्य वक्ता मानक संवर्धन अधिकारी लव कुमार सिंह थे। कार्यक्रम में बीआइएस का परिचय व क्रियाविधि तथा बी.आइ. एस. चिन्ह जैसे आइ. एस.आइ. चिन्ह, स्वर्ण आभूषणों में हॉल्मार्क आदि विषयों पर जानकारी मानक संवर्धन अधिकारी द्वारा दी गई। मुख्य वक्ता ने ब्यूरो की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विकसित की गई बीआईएस केयर ऐप के जरिए नकली और सही उत्पादों की जांच करना अब आसान हो गया है, इससे कस्टमर एम्पॉवरमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा। विद्यालय के स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर रमेश डसानिया ने बताया कि समाज में भारतीय मानक ब्यूरो की जागरूकता उत्पन्न करने में अहम भूमिका हो सकती है। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा चयनित विद्यालयों में मानक क्लबों का गठन किया जा रहा है, जिसमें चयनित छात्रों को मानक से संबंधित विषयों पर कार्यशाला और क्लब गतिविधि आयोजित की गई। इस कड़ी में विद्यालय में भी मानक क्लब का गठन किया गया है, जिसमें 30 सदस्य है। सदस्यों को कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं को लिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य दशरथ सिंह शक्तावत ने बीआइएस द्वारा निर्मित मानकों को भौतिक वस्तुओं व पाठयक्रम से जोड़कर उपयोगी जानकारी साझा की। वर्कशॉप के तहत एक क्विज भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम में विनोद जैन, बिहारी दान चारण, पारस मल, रामधन प्रजापत सहित विद्यालय मानक क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।