केकड़ी 27 अप्रैल (पवन राठी)
तीन दिवसीय चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो बोलो प्रशिक्षण का समापन आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 को विधिवत रूप से हुआ ।
इसमें 3 ब्लॉक के 78 संभागीयो ने भाग लिया ।
प्रशिक्षण के समापन पर महिला अधिकारिता विभाग अजमेर के प्रोटेक्शन ऑफिसर जगदीश जी चौधरी , एडीपीसी कार्यालय अजमेर से कार्यक्रम प्रभारी विशंभर दयाल बुनकर ,
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम जी कुमावत उपस्थित रहे ।
समापन के अवसर पर अतिथियों ने संभागीयों से प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली व प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि प्रशिक्षण तभी सफल है जब यह बालक बालिकाओ तक पूर्ण रुप से पहुंचाया जाए।
भेदभाव से संबंधित रूढ़िवादी सोच को हटाकर किशोरावस्था की भ्रांतियां आदि को मिटाया जावे तभी यह सफल हैं ।
इस अवसर पर सभी संभागीयों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
बालिका शिक्षा प्रभारी रंजना पाठक द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक दक्ष प्रशिक्षक लखन जोगी ख्यालीराम यादव व पुखराज भीचर उपस्थित थे।