अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे स्टेषन पर ‘शुद्ध जल सेवा

अजमेर, 27 अप्रैल 2023
अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी द्वारा आयोजित अजमेर रेल्वे स्टेषन पर ‘शुद्ध जल सेवा’ का आज दूसरा दिन सफलतम रहा। प्रमिला मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी में यात्रियों को कैम्पर से षुद्ध जल की सेवा की गई। आज जल सेवा को 6 टीमों में बराबर बांटा गया है, इनकी देखरेख में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवायें दी। सभी कार्यकर्ता हाथ में ग्लब्स व मास्क पहन कर जल सेवा कि एवं साफ सफाई का विषेष ध्यान रखा गया। प्रत्येक ट्रेन के डिब्बों में कैम्पर व जग से कीपों द्वारा जल की सेवा की गई। आज के 75 कैम्परों की सेवा श्रीमती हेमा भूरानी व श्रीमती महिमा जैन द्वारा की गई।
नीरू जैन ने बताया कि सोसायटी की सदस्यों में से दिशा प्रकाश किशनानी, रानी गोयल, सवलीन कौर, रष्मि गर्ग, सतनाम कौर, मोनिका चैनानी, रीना, अर्पिता, प्रमिला मिश्रा, हेमा भूरानी, रोमा जैन, श्रीतिमा जैन, महिमा जैन,साक्षी पमनानी,अदिति अग्रवाल साक्षी हासानी, सारिका चौरासिया व सारिका शर्मा उपस्थित थी। श्रीमती किशनानी ने सोसायटी की उपस्थित सदस्यों व श्री विवेक रावतए श्री संजय काकरा व रेल्वे प्रषासन के पूर्ण सहयोग पर आभार जताया।

error: Content is protected !!