कांग्रेस के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत

अजमेर ! अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का आज आरटीडीसी की होटल खादीम में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन एवं पूर्व विधायक डाँ श्रीगोपाल बाहेती ने अभिनंदन किया!

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि कांग्रेस के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया! इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष महंगाई राहत कैंप मैं आमजन को लाभान्वित करने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएंगे एवं हर वार्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई राहत कैम्प का व्यापक प्रचार प्रसार के लिए घर-घर जनसंपर्क करेंगे!

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल वाहिद खान मंडल अध्यक्ष कमल बेरवा हेमंत जसोरिया तौफिक खान चितलेश बंसल राजा झाझरी छोटू सिंह रावत भंवर सिंह राठौड़ हमीद चीता गणेश चौहान पंकज छोटवानी निमेष चौहान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!

error: Content is protected !!