राजस्थान सरकार ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए सतत प्रयासरत -राठौड़

अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि राजस्थान सरकार ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए प्रयासरत है ! निगम अध्यक्ष राठौड़ सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय की सहआचार्य डॉ मधु जैन की पुस्तक ग्रामीण पर्यटन अवधारणा विकास एवं परिदृश्य के विमोचन के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे!
उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने जल थल नभ में कीर्तिमान स्थापित किए हैं और राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है!
उन्होंने कहा कि भारतीय एवं राजस्थानी संस्कृति मान मनवार के लिए विश्व में विशेष रुप से अनूठी पहचान रखती है!
डॉ मधु जैन द्वारा रचित पुस्तक ग्रामीण पर्यटन अवधारणा विकास एवं परिदृश्य में ग्रामीण क्षेत्र में नैर्सिगक सौंदर्य रहन-सहन खानपान सभ्यता संस्कृति लोक कला नृत्य संगीत चित्रकला वेशभूषा मेला उत्सव तीज त्यौहार ऐतिहासिक स्मारक सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की विवेचना की गई है! ग्रामीण पर्यटन गांव के सुकून की वास्तविकता से पर्यटकों को रूबरू करवाता है!
डॉ मधु जैन द्वारा रचित पुस्तक की पाण्डुलिपी को पर्यटन मन्त्रालय केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है!
इस अवसर पर समाजसेवी रणजीत मल लोढ़ा उद्योगपति राजेंद्र गोयल शिव कुमार बंसल नोरत गुर्जर अजय कृष्ण तेनदौर डॉ योगेंद्र डॉ संगीता सैनी डॉ मीना जैन डाँ मानक जैन शीशराम डॉ मन्सूर अली कृपाल सिंह राठौड़ गोपाल बंजारा हेमन्त जोधा कपिल सारस्वत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!

error: Content is protected !!