मोदी सरकार 2 ने महिलाओं की संमस्याओ को समझ हल किया- कायनात काजी

केकडी 29 अप्रेल, (पवन राठी) / राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रवास डॉ कायनात काजी ने आज केकडी शहर मण्डल में प्रवास किया व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को जननी सुरक्षा सहित बच्चों के टीकाकरण सहित अनेको सुविधाएं दी जिससे उनको के कठिनाइयों से मुक्ति मिली यही नही उज्ज्वला योजना,घर घर सौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजनाएं चलाकर महिलाओं की समस्याओं को आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने समझा और सुविधाएं प्रदान की, इससे पूर्व महिला मोर्चा केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिता राठी सहित मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कायनात काजी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर,जिला महामंत्री इंदु मित्तल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव,आशकंवर व पूनम कंवर, जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,सत्यनारायण माली,
आईटी सेल खुशबू घारू,केकडी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी,सरवाड़ महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया पूर्व मण्डल अध्यक्ष चित्रा व्यास वार्ड पार्षद काली देवी, का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में डा.कायनात काजी दीदी ने मंडल में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वार्ता की ओर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी,महिला लाभार्थी के साथ 1 (एक)करोड़ सेल्फी कार्यक्रम के तहत सेल्फी ली।कार्यक्रम में ईशा घारू, सीता देवी,खुशबू,सुमित्रा रेणु,गायत्री, पार्वती, सीमा,हगामी आनंदी, शीतल प्रेमलता सुशीला, मोनू वैष्णव आर्यन सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे।

ब्रम्हाणी मण्डल बघेरा में भी किया प्रवास,
भाजपा प्रवास कार्यक्रम में प्रवासी डा. कायनात काजी की स्वागत आगवानी में बघेरा ब्राह्मणी माता मंडल की ओर से मंडल की महिलाओं द्वारा राजस्थानी लोक गीत गाकर स्वागत किया गया , ब्राह्मणी माता मंदिर के दर्शन किए, और मंडल की अध्यक्षता ब्राह्मणी माता मंडल की अध्यक्ष दमयंती जोशी द्वारा किया गया जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर राठौड़ जी के नेतृत्व में कार्यक्रम में कायनात दीदी ने महिलाओं से जुड़ी केंद्र सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी, और आने वाले 2023 के चुनाव में फिर से एक बार मोदी सरकार लाने पर जोर दिया व सभी पदाधिकारियों ने बघेरा के प्रसिद्ध वराह मंदिर के दर्शन किए।

error: Content is protected !!